ब्रेकिंग
हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ... राम रहीम का पैरोल पर बाहर आते ही लाइव सत्संग; हरियाणा-पंजाब समेत 11 प्रमुख केंद्रों पर हुआ ऑनलाइन का... डबल इंजन सरकार में हरियाणा खाली हाथ"; बजट पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा— बोले, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले... पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब EMI पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट, सरकार की नई हाउसिंग स्कीम पर काम श... Haryana Weather: हरियाणा में जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, सामान्य से 35% अधिक बरसात; जानें जिलो... मारुति कुंज के लोगों को बड़ी सौगात: 60 लाख रुपये से बनेगा नया सीवरेज प्लांट, भोंडसी में जलभराव से मि... फरीदाबाद न्यूज़: दर्दनाक हादसे ने छीना घर का चिराग, एंबुलेंस की देरी और लापरवाही से गुस्साए परिजन; प... रिश्तों का कत्ल! सौतेले मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई 20 साल (या उम्रकैद) की कड़ी स...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button