ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
देश

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत बोले, संवैधानिक कारणों से दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि उपचुनाव को लेकर संवैधानिक कारणों के चलते उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति भी आभार जताया।

तीरथ सिंह रावत ने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को त्यागपत्र सौंपने के बाद बीजापुर अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी इस्तीफा देकर आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151 और संविधान की धारा 164 के चलते संवैधानिक संकट की स्थिति थी। इसे देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें समय-समय पर एमएलसी, विधायक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद और फिर मुख्यमंत्री तक के दायित्व दिए। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया। पूर्व में विधानसभा की सल्ट सीट से उपचुनाव न लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तब वे कोरोना संक्रमण की चपेट में थे। परिणामस्वरूप उनके पास समय नहीं था।

संवैधानिक संस्था के निर्णय के अनुरूप उठाया कदम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। आयोग ने निर्णय लिया है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव नहीं कराए जा सकते। इस संवैधानिक संस्था ने जो निर्णय लिया, उसी के अनुरूप मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल की शनिवार को होने वाली बैठक में नया नेता चुना जाएगा। नेता का चयन सिटिंग विधायकों में से ही होगा।

Related Articles

Back to top button