ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

जन जागरूकता से जिले के तीन गावों में हुआ शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण

रायपुर: कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सिमगा विकासखंड के तीन गांव शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण (प्रथम डोज) कराने वाला गांव बन गए हैं। इनमें ढाबाडीह, देवरीडीह और टेकारी गांव शामिल हैं। शासन के नियमानुसार, वर्तमान में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को टीका नहीं लगाया जा रहा है, इसलिए इनको और गांव से पलायन कर चुके लोगों को छोड़कर गांव के सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उपरोक्त तीनों गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर गांव के रहवासियों की संख्या आधारित लक्ष्य के आधार पर टीकाकरण पूरा करने का कार्य किया है। तीनों ही गांव के पंचायत के सरपंच, सचिव, मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मोहल्ले के घर-घर में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही टीका लगाए जाने के लिए गांव में लगे शिविर में पहुंचने में भी मदद की, जिसकी बदौलत सिमगा विकासखंड के तीनों गांव शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाला गांव बने।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पारस पटेल ने बताया कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है, इसलिए वैक्सीनेशन कराना अत्यंत जरूरी है। यही जानकारी जन जागरूकता सिमगा विकासखंड के गांवों में जन जागरूकता के माध्यम से दी जा रही है। वर्तमान में देवरीडीह, ढाबाडीह और टेकारी गांव शत प्रतिशत टीकाकरण (प्रथम डोज) कराने वाले गांव बन गए हैं।

गांव का लक्ष्य और टीकाकरण

ब्लॉक मेडिकल ऑसर डॉ. पटेल ने बताया ढाबाडीह गांव में कुल 436 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 350 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से नौ गर्भवती और शिशुवती माताएं और 77 लोग जो आजीविका के लिए पलायन कर चुके हैं (जिनका पता लगाकर वैक्सीनेशन किया जाना संभव नहीं था) उन्हें टीके नहीं लगाए गए। यानी 86 लोगों को छोड़कर गांव के निवासरत सभी लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है।

टेकारी की कुल 655 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 622 लोगों को टीका लगाया गया। उक्त गांव में गर्भवती, शिशुवती, पलायन करने वालों की संख्या कुल 33 रही जिन्हें छोड़कर गांव के निवासरत सभी 622 लोगों को टीका लगाया गया।

देवरीडीह गांव-

देवरीडीह में कुल 241 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 220 लोगों को टीका लगाया गया। उक्त गांव में आठ गर्भवती एवं शिशुवती माताएं थीं, जिनको शासन के नियमानुसार टीका नहीं लगाया। इसके अतिरिक्त दूसरे प्रदेशों में पलायन कर चुके 13 लोगों यानि गांव के 21 लोगों को छोड़कर गांव में निवासरत 220 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

भ्रांतियों को किया दूर, शेष गांवों में भी शत प्रतिशत टीका लगाने का है प्रयास

बीएमओ डॉ. पटेल ने बताया कि गांव के लोगों में टीके को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थी, जिसकी वजह से लोग टीका लगवाने से कतरा रहे थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं गांव के पंच, सरपंचों, डॉक्टरों की टीम और अन्य प्रशासनिक लोगों को समझाया और उनमें वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आई। विशेष टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण सिमगा विकासखंड के तीन गांव शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाले गांव में शामिल हुए हैं। डॉ. पटेल ने बताया कि विकासखंड के शेष गांवों में भी जनजागरूकता लाने का प्रयास जारी है। वहां भी शिविर लगाकर लोगों को कोविड-19 के बचाव के टीके लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button