ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

बंधवा तालाब के किनारे नीम, बरगद और पीपल के 101 पौधे लगाए

रायपुर: राजधानी को हरा भरा रखने के लिए ग्रीन आर्मी के नेतृत्व में सभी तालाबों के किनारे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले और औषधियुक्त पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को बंधवा तालाब के आसपास 101 नीम, बरगद, पीपल के पौधे लगाए गए। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के संस्थापक अमिताभ दुबे ने बताया कि राजधानी को विविध जोन के हिसाब से बांटा गया है। सभी जोन की एक वर्किंग कमेटी है, जो उस जोन को हरा भरा करने में जुटी हुई है। यह कार्यक्रम शंकर नगर जोन ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के तत्वाधान में किया गया।

इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों का महत्व समझाया। शंकर नगर जोन के अध्यक्ष वात्सल्य मूर्ति एवं सचिव डॉक्टर अनन्या मिश्रा के सान्निध्य में यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट योगदान भाई भाई ग्रूप कचना, पार्षद गोपेश साहू, साहू समाज सिटी ऑफ ड्रीम्स जेसीआई रायपुर के सुपर चैप्टर के सदस्यों ने दिया।

शंकर नगर जोन की प्रवक्ता आंचल पंजवानी ने बताया कि राजधानी और निकटवर्ती क्षेत्रों को हरा भरा करने की मुहिम मानसून में लगातार चलेगी।

Related Articles

Back to top button