ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

फन फैलाए बैठा था बहन के पीछे नाग सांप, समय रहते दूसरी बहन ने बचाई उसकी जान

कोरबा। अगर आप के पीछे फन फैलाए एक विशालकाय ज़हरीला नाग बैठा हों तो आपकी क्या हालत होगी। ऐसा ही मामला बीती रात देखने को मिला, जहां कोरबा के जिला अस्पताल परिसर में रह रहीं रंजना रॉय जो की जिला अस्पताल में नर्सिंग प्रिंसिपल के पद में पदस्थ हैं। रोजाना की तरफ सभी अपना काम कर रहे थे की बैडरूम में खिड़की से एक नाग महिला के पीछे फन फैलाए न जाने कितने समय से ऐसे ही बैठा था। किसी को मालूम नहीं फिर अचानक उनकी बहन रंजना रॉय उसके रूम में पहुंची और जोर से चिल्लाई और कहा कि पीछे सांप बैठा है।

यह सुनते ही महिला बिना देरी किए भाग खड़ी हुई। उस मंजर को देख सब के हाथ पैर फूल गए। इसके तुरन्त बाद आस पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया, फिर राजू कोशले नामक व्यक्ति ने बिना देरी किए स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। इसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। घर वालों ने आपबीती बताई जिसको सुन जितेंद्र सारथी के भी रोंगटे खड़े हो गए।

इसका सुखद पहलू ये रहा कि सांप ने महिला को नहीं काटा था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया, जिस वक्त रेस्क्यू किया जा रहा था उस समय हल्की बारिश हो रही थी। भीगते भीगते ही रेस्क्यू चालू किया गया। नाग बिस्तर से खिड़की पर जा बैठा और जोर से आवाज करने लगा। यह देख लोगों के और हालत खराब होनी लगी। जिस वक्त जितेंद्र रेस्क्यू कर रहे थे उन पर भी लागातार प्रहार कर रहा था फिर बड़ी सावधानी से उसको खिड़की से कूलर में लाया गया और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में रखा गया। तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली।

जितेंद्र ने आम जनों से की कहा कि गर्मी का मौसम खत्म हो चुका है। खिड़की व दरवाजे के साथ ही कूलर की खाली जगहों से सांप घरों में प्रवेश करता है। लोगों को घरों में सांपों से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button