ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाए कांग्रेस के 4 पीढ़ियों के घोटाले, कहा- बात निकली तो दूर तक जाएगी

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार लगा दी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि चोर की दाढ़ी…राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था और राफेल घोटाले का हवाला दिया था।

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच भयंकर जंग छिड़ गई है जहां कांग्रेस की तरफ से तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं तो वहीं बीजेपी, कांग्रेस सरकार के समय और गांधी परिवार पर घोटालों के आरोप लगाकर सोशल मीडिया में मैसेज वायरल कर रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले और बंगाल में विपरीत और कठिन परिस्थितियों में बीजेपी को बड़ी बढ़त दिलाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा
“चोर मचाये शोर !!!

●जीप और मूंदड़ा स्कैंडल
●नागरवाला स्कैंडल
●बोफोर्स घोटाला
●अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाला
●2G-3G-CWG घोटाला
●नेशनल हेराल्ड घोटाला

चार पीढ़ियों की चोरी की कुछ झलक।
वैसे पूरी किताब लिखी जा सकती है खानदानी चोरी पर
बात निकली है तो दूर तक जायेगी…”

Related Articles

Back to top button