ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

पूर्व CM कल्याण सिंह के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर चिंतित PM मोदी, योगी को फोन कर कही ये बात

लखनऊः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को रविवार शाम इंस्‍टीट्यूट संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर को फोन कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कॉल किया और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने को कहा है।

लखनऊ पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कल्याण सिंह को आज लगभग सायं 5:30 पर संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया। वे लगभग पिछले 2 सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है। पूर्व में विद्यमान उनकी कई व्याधियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें CCM के गहन चिकित्सा यूनिट में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button