ब्रेकिंग
Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द...
देश

रायपुर के स्टील कारोबारी से 38 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: राजधानी रायपुर में स्टील कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। ये आरोपी कई लोहा कारोबारियों को अपने झांसे में लेकर करोड़ों का चूना लगा चुके हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती थाने में मारुती लाइफ स्टाइल कंपनी के मालिक रोहित मित्तल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रोहित ने शिकायत में बताया कि गुढि़यारी में उनकी पत्नी इकु मित्तल के नाम से अलग फर्म है। दोनों फर्म के माध्यम से लोहे के सरिया और अन्य लोहे के सामान की खरीदी-बिक्री का काम चलता है। रोहित मित्तल ने बताया कि मनोज गुप्ता और मनीष गुप्ता उत्तरप्रदेश के चौरी बाजार भदोही निवासी ने झूठे आश्वासन देकर अलग-अलग साइज सरिया ऑर्डर दिया।

दोनों ने आधी रकम को देकर शेष रकम 38 लाख 50 हजार 232 रुपये नहीं चुकाए हैं। कई बार बोलने के बाद भी पैसे नहीं देने पर रोहित ने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आजाद चौक थाना सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि स्टील कारोबारी रोहित मित्तल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी मनोज गुप्ता एवं मनीष गुप्ता ने एजेंट प्रवीण कुमार डे के माध्यम से सरिया मंगाकर 38 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में थाना आमानाका में भी 11 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। आरोपियों की पतासाजी के लिए जल्द ही पुलिस की एक टीम रवाना की जाएगी।

Related Articles

Back to top button