महमंद दुष्कर्म और हत्या ने पूरे प्रदेश को कलंकित किया, दोषियों को फांसी देने की मांग

रायपुर: महमंद बलात्कार और हत्याकांड ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है, छत्तीसगढ़ में बहन-बेटी असुरक्षित हैं। यह अन्याय और अत्याचार अकेली नाबालिक 10 कक्षा की बहन दुर्गा साहू के साथ नहीं, बल्कि समग्र साहू समाज और छत्तीसगढ़ महतारी के बहन बेटियों के साथ हुआ है। धैर्य की परीक्षा का समय समाप्त हो चुका है। जब तक दुर्गा साहू को न्याय नहीं मिलेगा, दरिंदे दोषियों को फांसी नहीं मिलेगी, तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे।
शोकाकुल परिवार से भेंट करने मंगलवार को ग्राम महमंद बिलासपुर विधानसभा मस्तूरी पहुंचे अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू ने ये बातें कही। प्रदीप साहू ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उक्त प्रकरण का निराकरण एक माह के अंदर होनी चाहिए। साथ ही दरिंदे दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
अजीत जोगी युवा मोर्चा बिलासपुर संभाग अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि बिलासपुर जिले के ग्राम महमंद में एक 10 कक्षा की नाबालिक बेटी के साथ दर्दनाक दुष्कर्म मुंह में बेशर्म पत्ते ठूंसकर सर पर हथोड़ी मारकर बिजली के तार से गला घोंटकर दर्दनाक हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात ने पूरे बिलासपुर के साथ राज्य को झकझोर कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
उनके आंखों में आंसू और चेहरे में गुस्सा है, जिसने हमारे प्रदेश को कलंकित कर दिया। हम अपने माथे पर गोबर का टीका लगवा सकते हैं, बलात्कार का कलंक नहीं। दोषियों को फांसी दी जाए। प्रदीप साहू ने कहा की बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक में मोमबत्ती जला श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों को फांसी देने की मांग की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के साथ शोकाकुल परिवार से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से बिलासपुर संभागअध्यक्ष शप्रशांत त्रिपाठी, रायपुर संभाग अध्यक्ष जितेंद बंजारे, फूलचंद लहरें अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष बिलासपुर बबलू जार्ज प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्या विभाग गुड्डा कश्यप मुख्य सलाहकार बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष बाबी राज बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिलदार खूंटे, राजा राज बंजारे, चंद्रप्रकास टोंडे, नावेद खान आदि उपस्थित थे।






