ब्रेकिंग
जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ स्थित “जुरासिक पार्क” या डायनासोर पार्क को लेकर गंभीर सवाल ? Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप...
देश

मोदी की नई कैबिनेट: 4 पूर्व मुख्यमंत्री, 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर…नए मंत्रिमंडल पर एक नजर

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं। वहीं कई नए चेहरे मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं। मोदी की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलने वाली है

इसी के साथ ही ही मोदी की नई कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर्स होंगे। कैबिनेट में युवाओं को जगह देने की कोशिश की गई है। 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से कम है। वहीं 18 पूर्व राज्य मंत्री भी मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे, 39 पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। 23 ऐसे सांसद हैं जो तीन या उससे ज्यादा बार जीतकर आए हैं। मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी जाएगी, इसमें से दो को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

ये भी मोदी कैबिनेट में शामिल 
मोदी के नए मंत्रिमंडल में 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे, इसमें 1 मुस्लिम, 1 सिख, 2 बौद्ध, 1 ईसाई होंगे। मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री होंगे, जिनमें से 5 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही 8 अनुसूचित जनजाति के होंगे, जिनमें से 3 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। 12 अनुसूचित जाति के होंगे, इनमें से 2 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button