ब्रेकिंग
Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा... Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली ... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बार... Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्प... Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला 'मॉडल सीमा गांव' ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपा... Army Captain Proposal Controversy: नासिक में आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने मंगेतर को प्रपोज कर फंसे कैप्... Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के... Punjab Congress Strategy: सुनील कोनुगोलू की राहुल-खरगे को सीक्रेट रिपोर्ट; पंजाब चुनाव के लिए चन्नी,...
देश

नोएडा पुलिस एनकाउंटर में 2 लाख रुपए का इनामी बदमाश ढेर

नोएडाः उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बावरिया गिरोह के 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इस बदमाश के खिलाफ जनपद मथुरा, टप्पल, अलीगढ़ में इनाम घोषित था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारे गए बदमाश के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ तथा नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि बावरिया गैंग के कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से नोएडा मे घूम रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को सेक्टर 14- ए के नाले के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

अपर आयुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ तथा पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली अजय उर्फ कालिया नामक बदमाश को लगी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर आयुक्त ने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर जनपद मथुरा से एक लाख, जनपद पलवल तथा जनपद अलीगढ़ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने हाईवे पर वाहनों के टायर पंचर करके लूटपाट की कई वारदातें की है। उन्होंने बताया कि बबलू सहित इसके दो साथियों को पूर्व में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में मार गिराया था। अधिकारी ने बताया कि यह बदमाश जेवर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म, जनपद बुलंदशहर में हुए दुष्कर्म सहित कई सनसनीखेज वारदातों में कथित रूप से शामिल था।

Related Articles

Back to top button