ब्रेकिंग
Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा... Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली ... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बार... Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्प... Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला 'मॉडल सीमा गांव' ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपा... Army Captain Proposal Controversy: नासिक में आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने मंगेतर को प्रपोज कर फंसे कैप्... Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के... Punjab Congress Strategy: सुनील कोनुगोलू की राहुल-खरगे को सीक्रेट रिपोर्ट; पंजाब चुनाव के लिए चन्नी,...
देश

हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर राजकीय शोक घोषित, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज सुबह 3:40 बजे आइजीएमसी शिमला में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। दो बार कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी लगातार अस्‍पताल में उपचाराधीन थे व दो दिन से वेंटीलेटर पर थे। वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी अस्‍पताल शिमला में अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत कोरोना से ठीक होने के बाद और बिगड़ी थी और उपचार के लिए आइजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में वह 87 वर्ष के हुए थे। पूर्व मुख्‍यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास होलीलाज लाया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्‍य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी ने भी दस जुलाई तक अपने सभी कार्यक्रम स्‍थगित कर दिए हैं। महामंत्री त्रिलोक जम्‍वाल ने कहा पार्टी की कोई भी बैठक दस जुलाई तक आयोजित नहीं की जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा कि वीरभद्र सिंह ने अपने अपनेे राजनीतिक सफर में अनुभव से हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके निधन से दुख हुआ है, भगवान दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

आईजीएमसी में वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को स्पेशल वार्ड से उठाकर निचली मंजिल पर रखा गया है। पार्थिव शरीर को यहां से उनके निवास स्थान होली लॉज लाया गया। आइजीएमसी में कई कांग्रेसी नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। पार्थिव शरीर की इवाल्विंग करने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।

वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता आईजीएमसी अस्‍पताल के बाहर पहुंची

उपचुनाव को लेकर बैठक स्‍थगित

मंडी में आज होने वाली कांग्रेस पार्टी की बैठक रद कर दी गई है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत पार्टी के कई बड़े नेता शिरकत करने वाले थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक रखी गई थी।

जयराम ठाकुर बोले, वीरभद्र सिंह का हिमाचल के विकास में अनुकरणीय योगदान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा देवभूमि हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे हिमाचल के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार हम सबके के लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button