ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार एवं समाज में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है।

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बात को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के द्वारा किसी धार्मिक कार्य में धन का उपयोग हो सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। ससुराल से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना आ सकती।

मिथुन राशि- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के द्वारा आपको परेशानी में सही मार्गदर्शन दिया जा सकता है। माता को स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। इससे आपका मन लगा रहेगा।

कर्क राशि- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं अनावश्यक रूप से क्रोध आता रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस कारण से मन में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। माता का भाग्य बहुत प्रबल है। माता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को सफलता मिलेगी। संतान की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी में तर्कशक्ति बहुत प्रभावशाली है।

सिंह राशि- मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से सारे कार्य संपन्न होंगे। माता की प्रेरणा से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए भाग्यशाली समय है। संतान को सफलता मिलेगी और इससे आप गौरव महसूस करेंगे।

कन्या राशि- आज का दिन सामान्य है। मन में उदासीनता बनी रहेगी। कार्य करने में मन नहीं लगेगा एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। आपके कार्यों में भाई आपका सहयोग करेंगे एवं कुटुम्ब का भी सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य थोड़ा अधिक बिगड़ सकता है। संतान की कोई विशेष समस्या है जिसको कि आप अपने विवेक से हल कर पाएंगे।

तुला राशि- आज का दिन शुभ है। हाथ में सफलता रहेगी और आप कार्य को सही तरीके से कर पाएंगे एवं मन लगाकर काम कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद होने के उपाय से मन में झनझनाहट रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार से आसक्ति कम होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। परिवार से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अधिक तनाव न लें, नहीं तो ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है।

धनु राशि- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। आप पहले की बातों के तनाव से अपने आपको मुक्त कर सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं अधिक मन लगाकर कार्य कर पाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का मन अधिक धार्मिक कार्यों में लगेगा।

मकर राशि- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय भी बना रहेगा। कार्य करने में आज आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के भाग्य से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शत्रुओं के द्वारा आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कुंभ राशि- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा और कार्य करने के लिए शरीर में बहुत स्फूर्ति महसूस करेंगे। अपने द्वारा बनाई गईं योजनाओं से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान आपको आपके व्यवसाय में भी सहयोग प्रदान कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अपनी बुद्धि का प्रयोग करें जिससे कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे।

मीन राशि- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी रहेगी जिससे कि आप कार्य को भयपूर्वक करेंगे। माता के स्वास्थ्य में और अधिक परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, परंतु आपको चाहिए कि अपनी बुद्धिमत्ता से आप उनको सही सलाह दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button