ब्रेकिंग
पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत
देश

वजन त्योहार में बच्चों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

रायपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किए जा रहे वजन त्योहार के निरीक्षण के लिए विधायक सत्यनारायण शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के उरला सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक नौ में पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों का वजन मशीन और बच्चों के वजन लेने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस मौके पर परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव के द्वारा केंद्र में कोई भी कुपोषित बच्चे नहीं होने की जानकारी विधायक शर्मा को दी गई

उन्होंने विधायक शर्मा को बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक नौ में पांच वर्ष तक के कुल 92 बच्चे हैं, जिसमें 88 बच्चों का शुक्रवार को वजन लिया गया। विधायक के निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक रंजना ठाकुर कार्यकर्ता रत्ना वर्मा सहायिका कुंती राय मौजूद थे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सात से 16 जुलाई तक प्रदेशव्यापी वजन त्योहार का वर्चुअल शुभांरभ किया है।

यह कार्यक्रम प्रदेशभर की आंगनबाड़ियों में चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि बच्चे मजबूत होंगे, ताकतवर बनेंगे, हमारी बेटियों में खून की कमी दूर होगी, तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ मजबूत बनेगा। वजन त्योहार में एक लाख 61 हजार 20 बच्चों के वजन और ऊंचाई की माप ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से वजन कराकर उनके सुपोषण स्तर का मूल्यांकन कराने और किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच करने की अपील की है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना का लाभ देने के साथ रेडी टू ईट की सामग्री तथा गरम भोजन प्रदान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button