ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने की दोस्तों के साथ जमकर पार्टी, Photo देख ट्रोल्स बोले- कौन सा नशा किया है?

नई दिल्ली। टीएससी सासंद और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां आज कल सोशल मीडिया सेसेशन बनी हुई हैं। नुसरत के फैन्स को उनके हर पल का अपडेट चाहिए और बंगाली बाला उनका दिल तोड़े बिना सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि नुसरत को अपनी हर पोस्ट पर ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है। इस बार फोटो नुसरत की दोस्त तनुश्री ने शेयर किया। फोटो में नुसरत दोस्तों संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।

तीन दोस्तों की पार्टी

नुसरत की खास दोस्त और एक्ट्रेस तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस श्राबंती भी नजर आ रही हैं। इस सेल्फी फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों दोस्तों ने साथ में काफी एंजॉय किया। फोटो के साथ तनुश्री ने कोई कैप्शन ना लिखते हुए सिर्फ तीन हार्ट इमोजी बना दिए।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

तनुश्री ने फोटो शेयर की और नुसरत को साथ टैग किया बस फिर क्या था ट्रोल्स के लिए तो ये इंवाइट था और वो पहुंच भी गए। एक तरफ तो फैन्स तीनों की जमकर तारीफ कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ उनपर नशे करने का आरोप लगा रहे थे। कुछ ने तो काफी आपत्तिजनक कमेंट किए। कुछ ट्रोल्स ये कहते भी दिखाई दिए हैं उनकी आंखों में ही नशा दिखाई दे रहा है।

हर फोटो पर ट्रोल होती हैं नुसरत

आपको बता दें कि नुसरत के लिए इस तरह के आरोप कोई नई बात नहीं हैं। जब से पति निखिल जैन से अलगाव और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर लोगों तक पहुंची है वो नुसरत से तरह तरह के सवाल पूछते हैं। लगभग हर फोटो पर नुसरत को ट्रोल किया जाता है पर एक्ट्रेस बिना कोई जवाब दिए दूसरी फोटो पोस्ट कर देती हैं।

Related Articles

Back to top button