ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मनोरंजन

इस ‘छोटी कंगना’ को देखकर चक्करा गईं कंगना रनोट, पूछा- तू पढ़ाई भी करती है या…

नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनोट किसी की भी बोलती बंद करने का माद्दा रखती हैं पर कोई ऐसा भी है जिसे देखकर कंगना के भी होश उड़े हुए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहीं ‘छोटी कंगना’ है। छोटी कंगना के लुक्स देखकर आपभी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

दरअसल, कंगना रनोट की एक छोटी बच्ची काफी बड़ी फैन है। छोटी कंगना के नाम से उसका इंस्टाग्राम परअकाउंट है। बच्ची अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना के लुक्स को कॉपी करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। वह कंगना रनोट की इस नन्ही फैन का टैलंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

अपनी नन्ही फैन की अदाओं को देखकर कंगना रनोट भी काफी इंप्रेस हो गईं। कंगना खुद को रोक नहीं पाई हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस छोटी कंगना के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यहीं सब?’

बता दें, इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है। छोटी कंगना से अभिनेत्री मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। छोटी कंगना की तस्वीर देखकर वाकई फैंस चकरा जाएंगे, यह बच्ची कंगना की ही तरह दिखती है, घूंघराले बालों के साथ इसके एक्सप्रेशन कई बार कंगना को भी फेल कर दे।

सिर्फ कंगना ही नहीं फैंस भी छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रोज वीडियो शेयर किया करो बहुत अच्छी होती है। तो वहीं अन्य एक ने लिखा, तुम बहुत क्यूट हो और एकदम कंगना की तरह ही हो।

कगंना रनोट तो वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्मे हैं। कगंना रनौत के पास तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिा की बायॉपिक ‘थलाइवी’, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गाधीं की बायॉपिक, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’, ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में हैं।

Related Articles

Back to top button