ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
छत्तीसगढ़

होली के बाद बजट की तैयारी में ,दुर्ग जिले के सभी निकाय

भिलाई। सोमवार से सारे निकायों के फोकस बजट पर रहेगा। 30 मार्च से पहले जिले के सभी निकायों को बजट प्रस्तुत करना है। भिलाई निगम तथा भिलाई चरोदा निगम ने बजट पर पार्षदों के सुझाव भी मंगा लिया।

भिलाई निगम की एमआइसी ने आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट को सामान्य सभा में रखे जाने की अनुशंसा भी कर दी है। जिले के दुर्ग निगम, रिसाली निगम, जामुल पालिका तथा कुम्हारी पालिका में बजट की तैयारी चल रही है।

बता दें कि भिलाई निगम, रिसाली निगम, चरोदा निगम तथा जामुल पालिका की नई कार्यकारिणी का यह पहला बजट है। दुर्ग निगम का यह तीसरा बजट है। बजट को लेकर दुर्ग नगर निगम ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को बजट की तारीख भी तय कर दी जाएगी।

जामुल पालिका को छोड़ जिले के सभी निकाय में कांग्रेस की शहर सरकार है। इसलिए बजट को लेकर बेहद सावधानी बरती जा रही है। राज्य सरकार से समन्वय बनाकर चलने वाला बजट बनाया जा रहा है। आने वाला पूरा सप्ताह सिर्फ बजट पर ही केंद्रित रहेगा।

Related Articles

Back to top button