ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
टेक्नोलॉजी

आ रहा Vivo का दमदार 5G स्मार्टफोन, 20,000 से कम कीमत में मिलेंगे 64 MP कैमरा, Android 11, 18W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

नई दिल्ली। Vivo अपने 5g सेगमेंट का इंडिया में विस्तार करने के लिए अपने लेटेस्ट Vivo Y72 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y72 5G 15 भारत में 15 जुलाई लॉन्च हो सकता है|  हाल ही में ऑफिशियल होने से पहले फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन, कलर ऑप्शन और लॉन्च ऑफर के लीक होने की खबर सामने आई है| वीवो वाई72 5जी को इस साल मार्च में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।

VIVO Y72 5G की कीमत

91Mobiles की रिपोर्ट में एक पोस्टर भी शामिल है, जिसे विशेष रूप से टिपस्टर योगेश ने पब्लिकेशन के साथ साझा किया है, जो फोन को कलर ऑप्शन – ड्रीम ग्लो और ग्रेफाइट ब्लैक में दिखाता है। ऑफिशियल दिखने वाले पोस्टर से पता चलता है कि फोन भारत में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक से ट्रांजेक्शन करने पर  1,500 रुपये के कैशबैक ऑफर के साथ बिक्री पर जाएगा। इसके अलावा, इसे VIVO से वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Jio के 10,000 रुपए तक के बेनिफिट्स के साथ भी पेश किया जा सकता है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो Y72 5G की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

VIVO Y72 5G के स्पेसिफिकेशन

पोस्टर के मुताबिक, Vivo Y72 5G के 8GB रैम और 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर के साथ आने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा।

वीवो Y72 5G को मार्च में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था जिसके स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.58-इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,408 पिक्सल) LCD IPS डिस्प्ले होने की उम्मीद है। भारतीय वर्जन को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC से संचालित किया जा सकता है जिसमें 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा। यह Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन कर सकता है।

VIVO Y72 5G का कैमरा 

VIVO Y72 5G का ग्लोबल वर्जन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी है और यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button