ब्रेकिंग
Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ...
टेक्नोलॉजी

Harley Davidson LiveWire ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक बाइक

नई दिल्ली। Harley Davidson LiveWire इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने बीते हफ्ते ड्रैग रेसिंग कोर्स पर तेज रफ्तार और कम समय में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करके इतिहास रचा दिया। तीन बार प्रो स्टॉक मोटरसाइकिल चैम्पियन Angelle Sampey ने क्वार्टर और आठवें मील रन के दौरान नए वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के दौरान बाइक राइड की थी।

हार्ले-डेविडसन लाइववायर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने आठवें मील की दूरी को सिर्फ 7.017 सेकेंड में पूरा किया, वहीं फुल क्वार्टर मील का कोर्स 177.59 km प्रति घंटे की स्पीड से महज 11.156 सेकेंड में पूरा किया। 2020 LiveWire मोटरसाइकिल की अधिकतम रफ्तार 177 km प्रति घंटे तक है। यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडियानापोलिस के लुकास ऑयल रेसवे में डेंसो स्पार्क प्लग्स एनएचआरए यूएस नेशनल्स के एग्जीबिशन के दौरान बनाया गया। यह बाइक्स के इलेक्ट्रिफिकेशन को लीड करने के लिए Harley-Davidson को आगे करता है।

Harley Davidson LiveWire

पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Harley Davidson LiveWire में इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 105 Bhp की पावर और 116 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में हाई-वोल्टेज 15.5 kwh लिथियम-आयन बैटरी है जो कि 234 km की दूरी तय कर सकती है। वहीं ब्रैकिंग सिस्टम के मामले में इस बाइक के फ्रंट में मोनोब्लॉक ब्रैक और रियर में ड्यूल पिस्टन ब्रेक हैं। स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3 सेकेंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो LiveWire की लंबाई 84.1 इंच, सीट हाइट 30 इंच, ग्राउंड क्लीयरेंस 5.1 इंच, व्हीलबेस 58.7 इंच और वजन 249 किलो है। फीचर्स की बात करें तो LiveWire इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में इंटीकेटर्स लैंप्स, हाई बीम, टर्न सिग्नल्स, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईवी फॉल्ट, 4.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, यूएसबी टाइप सी डिस्प्ले, ब्लूटूथ एंड एलटीई कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button