ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

बिहार में अभी रुका नहीं बारिश का कहर, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी

पटनाः बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उमस भरी गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30़.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के सीमांचल के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया और भागलपुर का 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button