ब्रेकिंग
Gwalior Cyber Crime: 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर रिटायर्ड महिला से 1.57 करोड़ की ठगी, 33 दिन तक रखा हाउ... Simhastha 2028 Ujjain: पंडे-पुजारियों को ट्रेनिंग देने पर बढ़ा विवाद; अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कि... Chhatarpur News: किसान के बेटे और गांव की बेटी ने MPPSC में लहराया परचम, खाद्य अधिकारी पद पर हुए चयन... Chhindwara News: कुएं में मिला जहर; पानी में झाग और मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट MP Medical College News: प्रदेश के 25 हजार मेडिकल कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब मिलेगा 'यूनिक एम्प्लाई... Morena Crime News: पॉश कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवर लेकर फरार हुए च... Ujjain Building Collapse: उज्जैन में भरभराकर गिरा जर्जर मकान; हादसे में किशोर की मौत, 8 लोग घायल CM Mohan Yadav News: BJP का कांग्रेस पर पलटवार; मुख्यमंत्री पर लगे जमीन संबंधी आरोपों को बताया निराध... Chhatarpur News: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई 40 वर्षीय महिला; पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस में लगाई न्या... Karnataka Hospital News: बागलकोट के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जगह पत्नी कर रही थी मरीजों का इलाज;...
देश

मोदी सरकार के 50 दिनों में लिये गये ऐतिहासिक निर्णय : जावडेकर

नई दिल्लीः सरकार ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार सत्ता में आने के 50 दिनों के भीतर ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की दिशा में तेजी से कदम उठाते हुए समाज के सभी वर्गाे के कल्याण, बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा शिक्षा क्ष्रेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिये गये।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों की रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए ये जानकारियां दी। उन्होंने कहा, ‘‘50 दिनों के भीतर, सरकार ने किसानों, बेरोजगार युवाओं, मध्यम वर्ग, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के लिए बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्रों में तेजी से विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।’’

जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ये 50 दिन बताते हैं कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का दूसरा कार्यकाल अधिक प्रभावी होगा और सभी को न्याय देगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 6,000 रुपये प्रति वर्ष का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी लागत के न्यूनतम समर्थन मूल्य में दो से तीन गुना तक वृद्धि की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button