ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
विदेश

इराक में अस्‍पताल के कोविड-19 वार्ड में लगी आग से 54 की मौत, कई अब भी फंसे

बगदाद। इराक के अस्‍पताल में लगी आग में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 54 हो गई है। ये आग यहां के नसरिया स्थित इमाम हुसैन अस्‍पताल में लगी थी। अस्‍पताल के जिस वार्ड में ये आग लगी थी वो एक कोडिव-19 वार्ड था। इराक के दक्षिण प्रांत धीकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस बाबत एक बयान जारी कर कहा है कि इस अस्‍पताल में लगी इस आग से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

बयान के मुताबिक अस्‍पताल में आग लगने की शुरआती वजह आक्‍सीजन टैंक में हुआ धमाका बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि अस्‍पताल के इस वार्ड में अभी तक भी कोरोना संक्रमित मरीज फंसे हुए हैं। राहतकर्मी इन मरीजों को यहां से निकालने में लगे हुए हैं।

आईएएनएस के मुताबिक सोमवार देर रात इस आग पर काबू पा लिया गया है। खबर के मुताबिक हैदर अल जमीली का कहना है कि अनुमानित तौर पर इस वार्ड में फिलहाल 60 मरीज फंसे हुए हैं। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने अस्‍पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया है। ये लोग इस हादसे की जांच करने और संबंधित अधिकारी के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं।

इराक की संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद अल हलबौसी ने ट्वीट कर कहा है कि ये इस बात का साफ सुबूत है कि इराकियों के जीवन की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। गौरतलब है कि अप्रैल में भी बगदाद के एक अस्‍पताल में इसी तरह का हादसा हुआ था। इस हादसे में 82 मरीजों की मौत हो गई थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हसन अल तमीमी ने इस घटना के बाद इस्‍तीफा दे दिया था।

युद्ध की आग में जल रहे इराक में कोरोना वायरस देश के ऊपर बड़ी समस्‍या बना हुआ है। वर्ल्‍ड ओ मीटर के मुताबिक इराक में कोरोना संक्रमण के अब तक 1438511 मरीज सामने आ चुके हैं। यहां पर इसकी वजह से अब तक 17592 मरीजों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 1313552 मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हुए हैं।

Related Articles

Back to top button