ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

दिल्ली में मानसून की दस्‍तक, कई राज्यों में झमाझम बारिश; जानें- देशभर के मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। दिल्‍ली में आखिरकार मानूसन ने दस्‍तक दे दी है। वहीं, देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। उत्तर भारत में भारी बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दी है। हिमाचल में बादल फटने की खबर सामने आई तो उत्तराखंड में लैंडस्लाइड हो रही है। इधर, लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों को आज ठंडक का एहसास हुआ। सुबह से ही राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मुंबई के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से आज गोवा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब महाराष्ट्र के विदर्भ सहित छत्तीसगढ़, अरुणचल प्रदेश त्रिपुरा सहित कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।

इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा (Monsoon In India) की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मानें तो कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

बता दें कि आइएमडी देश के शेष हिस्सों में मानसून की निरंतर प्रगति की निगरानी कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इन परिस्थितियों के प्रभाव में अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में और अगले 4 दिनों के दौरान राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और राजस्थान में आज भी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 12 तारीख को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी तट से पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर स्थित है। एक और निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण गुजरात और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर पर बना है, जिसके चलते इन राज्यों में बारिश के आसार बन रह हैं।

Related Articles

Back to top button