ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के आए 38 हजार से अधिक नए मामले, डालें एक नजर

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना के मामलों में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश में 38792 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 41 हजार मरीज ठीक हुए हैं और देशभर में कोरोना संक्रमण से 624 मौत भी हुई हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के पेश आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामले 30946074 हो चुके हैं। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 3,01,04,720 है जबकि देश में एक्टिव मामले 4,29,946 तक पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक देश में कुल 411408 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है।

आपको बता दें कि सोमवार को देश में सोमवार देश में 31443 मामले सामने आए थे, जो बीते 108 दिनों में सबसे कम थे, लेकिन मंगलवार को इनमें तेजी आई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वैक्‍सीन की 38,76,97,935 खुराक दी जा चुकी हैं। मंगलवार को 371441 वैक्‍सीन की खुराक दी गई हैं।

वैक्‍सीनेशन में आगे रहने वाले राज्‍य (वैक्‍सीन की कुल खुराक):- 

उत्‍तर प्रदेश – 3,85,52,62730

महाराष्‍ट्र –  3,75,16,773

गुजरात – 2,84,94,303

राजस्‍थान –  2,70,19,251

कर्नाटक – 2,62,11,773

पश्चिम बंगाल – 2,47,12,787

मध्‍य प्रदेश – 2,41,64,013

तमिलनाडु – 1,83,03,910

केरल –  1,61,07,533

ओडिशा – 1,36,70,765

तेलंगाना – 1,28,20,480

आंध्र प्रदेश – 1,78,36,272

छत्‍तीसगढ़ – 1,05,53,461

हरियाणा – 1,01,16,538

Related Articles

Back to top button