ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

टूटेगा जकांछ! मानसून सत्र में दो विधायक देंगे पार्टी से अलग होने का आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में टूट तय मानी जा रही है। पार्टी के दो विधायक देवव्रत सिंह व प्रमोद शर्मा ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है। 26 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान दोनों विधायक जकांछ से अलग होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन देंगे। यदि अध्यक्ष इसे स्वीकार कर लेते हैं, तो उनके लिए अलग पार्टी बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

अलग पार्टी बनाने की तैयारी में जुटे जकांछ के पार्टी के वरिष्ठ विधायक देवव्रत सिंह ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान अलग पार्टी के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन देंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथी विधायक प्रमोद शर्मा की इस संबंध में निर्वाचन आयोग से बात हो गई है। आयोग के अफसरों ने उन्हें राज्य विधानसभा में पार्टी के विखंडन की सूचना देने की सलाह दी है। विधानसभा अध्यक्ष यदि इसे स्वीकार कर लेते हैं तो अलग पार्टी का गठन किया जा सकता है।

जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पृथक दल बनाने के लिए दो से तीन होना या जकांछ से इस्तीफा देना पड़ेगा। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता। हम न ए टीम है न बी टीम हैं। केवल सी मतलब छत्तीसगढ़ियों की टीम बनने का जोगीजी का अधूरा सपना पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अलग पार्टी बनाना आसान नहीं

विधि विशेषज्ञों के अनुसार, दलबदल कानून में हुए संशोधन के बाद से किसी भी पार्टी के विधायक सीधे दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। ऐसा करने पर उनकी सदस्यता जा सकती है। अलग पार्टी बनाने के लिए दो तिहाई विधायकों का अलग होना जरूरी है। जकांछ के सदन में कुल चार विधायक हैं। इनमें देवव्रत व प्रमोद के अलावा डॉ. रेणु जोगी और धर्मजीत सिंह शामिल हैं। इन दोनों के पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है।

दोनों विधायकों का प्रदर्शन

देवव्रत सिंह: खैरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के कोमल जंघेल को 870 वोट के अंतर से हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं। सिंह को करीब 36 व जंघेल को 35 फीसद से ज्यादा वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 0.52 फीसद था।

प्रमोद शर्मा: बलौदाबाजार सीट से कांग्रेस के जनकराम वर्मा को 2129 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। शर्मा को 33 व वर्मा को 32 फीसद वोट मिले थे। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 1.11 फीसद था।

विधानसभा चुनाव में जकांछ का प्रदर्शन

जकांछ ने विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन किया था। जकांछ 55 और बसपा ने 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से जकांछ पांच व बसपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की। दोनों पार्टियों का वोट शेयर करीब 14 फीसद रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद सदन में जकांछ के चार सदस्य रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button