ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

महंगाई को डबल डिजिट में पहुंचाकर अब झूठ का व्यापार कर रही कांग्रेस: भाजपा

रायपुरविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आरोपों पर पलटवार किया है। कौशिक ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर सत्ता से बेदखल कांग्रेस के लोग अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वर्ष 2004 में सत्ता में आई कांग्रेसनीत संप्रग की 10 साल की सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। महंगाई दर चार प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक जा पहुंची थी।

यूपीए के 10 वर्ष में औसत महंगाई का प्रतिशत नौ रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई 12 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत तक लाने में कामयाब रही। वहीं, महंगाई का औसत प्रतिशत पांच रहा है। कौशिक ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को देश के आर्थिक संकट की वजह बताने पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि देश मोदी की वजह से नहीं, बल्कि कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों और कांग्रेस शासनकाल में हुए बड़े-बड़े घोटालों और विदेशी कर्ज का बोझ देश पर लादने की वजह से आर्थिक संकट का सामना करता रहा। बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी तमाम आर्थिक चुनौतियों का कुशल रणनीतिकार की भांति सामना कर हालात सुधारने में जुटे हुए हैं।

कौशिक ने कहा कि षड्यंत्रपूर्ण टूल किट एजेंडे के मुद्दे पर बेनकाब हो चली कांग्रेस के नेता हर मोर्चे पर अपनी प्रदेश सरकार की शर्मनाक विफलताओं पर पर्दा डालने की गरज से अब तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। देश के हालात पराक्रमी पुरुषार्थ से अनुकूल होते हैं और होंगे। मतिभ्रम के शिकार कांग्रेस के लोगों में यह समझ अभी नहीं है और इसीलिए साजिशों और झूठ के सहारे अपना वजूद बचाए रखना ही कांग्रेस की अब नियति रह गई है।

Related Articles

Back to top button