ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

प्रदेश में 17 के बाद बदलेगी हवा की दिशा और होगी मानसूनी बारिश

रायपुर: बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस व गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, देर शाम को ठंडी हवाएं चलने व हल्की बारिश होने से मौसम थोड़ा खुशनुमा भी हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना हैकि दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा से व्यापक बारिश की संभावना कम रहती है। 17 जुलाई तक मौसम में कोई बदलाव के संकेत नहीं है। 17 जुलाई के बाद से हवा की दिशा बदलेगी और प्रदेश भर में मानसूनी बारिश शुरू होगी।

राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भी धूप-छांव का खेल चलता रहा। हालांकि, देर शाम आसमान में काले बादल छाने लगे और गरज चमक के साथ राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। करीब पच्चीस मिनट हुई बारिश में ही राजधानी के विभिन्न मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव हुआ।

हालांकि, बारिश की वजह से शाम का मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार 14 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

ऐसा बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 17 जुलाई के बाद हवा की दिशा पश्चिमी होने की संभावना है। हवा की दिशा बदलते ही प्रदेश में वास्तव रूप से मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी कच्छ और पूर्वी मध्य अरब सागर के उपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना है। साथ ही दक्षिण पूर्व हवा ही आ रही है। इन हवाओं से कम बारिश की संभावना रहती है। 17 जुलाई के बाद से ही हवा की दिशा बदलेगी।

Related Articles

Back to top button