ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

अजिंक्य रहाणे ने ठोका अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक, कर दिया कमाल

नई दिल्ली। Ajinkya Rahane Test Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक जड़ा है। भारत को साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने दिए झटकों के बाद अजिंक्य रहाणे ने ना सिर्फ रोहित शर्मा के साथ पारी को संभाला बल्कि जिम्मेदारी से खेलते हुए काफी समय के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ा है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका है। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान अजिंक्य रहाणे का स्ट्राइकरेट 59.17 का रहा। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 200 रन से ज्यादा की साझेदारी भी की है।

3 साल बाद रहाणे ने भारत में ठोका शतक

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में चल रहे अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में साल 2016 में ठोका था। अक्टूबर 2016 के बाद अक्टूबर 2019 में दूसरा शतक रहाणे के बल्ले से निकला है। उस दौरान रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रहाणे का दूसरी सीरीज में ये लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सेंचुरी

अजिंक्य रहाणे ने तीसरी टेस्ट सेंचुरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी की है। इससे पहले वे किसी भी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा दो सेंचुरी जड़ पाए थे। रहाणे ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 2-2 सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वे एक-एक शतक ठोक पाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी ये तीसरी शतकीय पारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button