Sensex 255 अंक के उछाल के साथ बंद; HCL, L&T, HDFC Bank के शेयर सबसे ज्यादा चमके

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को काफी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE Sensex 255 अंक यानी 0.48 फीसद की तेजी के साथ 53,158.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 70.25 अंक यानी 0.44 फीसद की बढ़त के साथ 15,924.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर HCL Tech के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.01 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा L&T, Wipro, Tech Mahindra और Hindalco के शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, ONGC, Eicher Motors, Bharti Airtel, Grasim Industries और Coal India के शेयरों में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो निफ्टी रियलिटी में 4.20 फीसद का सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। वहीं, Nifty IT 1.29 फीसद की बढ़त के सात बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए।