ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

चीन LAC के बेहद नजदीक अपनी सेना के लिए बना रहा स्‍थायी ढांचा, भारत की बढ़ सकती है मुश्किल

नई दिल्‍ली। चीन से चल रहे भारत के तनाव के बीच ड्रैगन फिर से वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के करीब अपनी सेना के लिए स्‍थायी ढांचा बना रहा है। इस तरह के ढांचे के बन जाने से चीन की सेना भारत के साथ विवादित इलाके में कुछ ही देर में पहुंच सकती है। सरकार के वरिष्‍ठ सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया है कि इस तरह का एक कैंप चीन की सीमा में अंदर और नाकुला लेक के ठीक पीछे बना है। ये इलाका उत्‍तरी सिक्किम में आता है, जो यहां से कुछ ही मिनट की दूरी पर स्थित है। ये वही जगह है जहांपर पिछले वर्ष चीन और भारत की सेना आमने सामने आ गई थी और दोनों के बीच काफी हिंसक झड़प भी हुई थी। इस वर्ष जनवरी में भी दोनों सेनाएं आमने सामने आ गई थीं।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया है कि इस तरह का ढांचा बन जाने के बाद चीन अपनी सेना के जवानों को फ्रंटलाइन एरिया में सीमा के बेहद नजदीक तैनात कर सकता है। सूत्र की मानें तो यहां पर सड़कों की बेहतर स्थिति की वजह से किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में चीन की सेना के जवान यहां पर भारतीय जवानों से बेहद कम समय में पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं सीमा के निकट बन रहे इस स्‍थायी ढांचे की वजह से चीन के सैनिक सर्दियों के मौसम में भी बचे रह सकते हैं और ये उनके लिए काफी आरामदायक भी हैं। इसकी वजह से पूर्वी लद्दाख में चीन के जवानों को बढ़त मिल सकती है

आपको बता दें कि सर्दियों में यहां पर तैनात करीब 90 फीसद जवानों को दूसरी जगहों पर भेज दिया जाता है और दूसरे जवानों की यहां पर तैनाती की जाती है। इस स्‍थायी ढांचे के बन जाने से चीन के सैनिक यहां पर लंबे समय तक बने रह सकते हैं। गौरतलब है कि भारत और चीन के जवानों केी पेंगोंग लेक के इलाके में कई बार तीखी बहस हो चुकी है। कई बार भारतीय जवानों ने उनको चीन की सीमा में खदेड़ा हे।

Related Articles

Back to top button