ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

पुलिस की गिरफ्त में आए अंतरराज्यीय वाहन चोर ने बताया कि वो दिल्ली से चुरा चुका है 50 फार्च्यूनर और 50 इनोवा, उड़ गए होश

दिल्ली/ नोएडा। दिल्ली सहित एनसीआर से सैकड़ों वाहनों की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जांच के दौरान मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुरादाबाद निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। देश के कई वाहन चोर गिरोह का सदस्य रहा आरिफ वर्तमान में मोहम्मद अली जैदी गिरोह का सदस्य था और प्रदेश के कई हिस्सों में चार पहिया वाहनों की चोरी करता था। आरोपित के पास से चोरी की एक इनोवा कार बरामद हुई है। यह कार बंटी, अली, सतीश और आसिफ के साथ मिलकर दिल्ली के गोविंदपुरी से चुराई थी।

कुछ दिन पहले चोरी की कार उसे डेढ़ लाख रुपये में बेची गई थी। आरिफ ने कार को दिल्ली के मयूर विहार की एक प्राइवेट पार्किग में खड़ा कर दिया था। कुछ दिन पहले गिरोह से जुड़े कुछ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को वांछित आरोपित कार को दिल्ली से मुरादाबाद लेकर जा रहा था। आरिफ को कार मुरादाबाद में विनय ठाकुर उर्फ सलीम खान को बेचनी थी। आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर से 50 फाच्र्यूनर और 50 इनोवा कार चोरी कर चुका है। इसमें से अधिकतर गाडि़यां अली और बंटी की मदद से चोरी की गई हैं। चोरी की सभी गाडि़यां सलीम खान को बेच दी जाती थी, जिसे बाद में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित अन्य जगह भेज दी जाती थी।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपित देशभर में मौजूद सभी वाहन चोर गिरोह के संपर्क में रहता था। कुछ दिन पहले लखनऊ में सैकड़ों कारों की चोरी हुई थी, उसमें भी आरिफ वांछित था। जल्द ही इनपुट के आधार पर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरिफ ने कबूल किया जो गाड़ी वह मुरादाबाद ले जा रहा था, उसमें पंजाब नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरिफ के खिलाफ दिल्ली, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button