ब्रेकिंग
Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ... Rishi Panchami Tradition in Balod: जोगी राव बाबा मंदिर में औषधियों की शुद्धि और सिद्धि, गुरु धनीत्तर...
देश

भाजपा को शराब से इतना लगाव क्यों है- आरपी सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने शराब के मुद्दे पर भाजपा से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब यह बताएं कि भाजपा शासित गुजरात में शराब बंदी लागू होने के बावजूद सरकारी होटल में शराब बेचने का फैसला क्यों लिया गया? रमन सिंह को अब इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या अब वे गुजरात में शराब बिक्री के खिलाफ फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने गांधीनगर जाएंगे?

छत्तीसगढ़ में शराब बेचने के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तरदाई रहे रमन सिंह जी शराबबंदी की मांग करने का दिखावा और ढोंग बंद करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गृह राज्य गुजरात में जहां पर पूर्ण शराबबंदी लागू है। अब उसी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में महात्मा मंदिर के ठीक सामने रेलवे स्टेशन के पास बने हुए 10 मंजिला सरकारी होटल में शराब बेची जाएगी

क्या यह है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं है? क्या डॉक्टर रमन सिंह, धरम लाल कौशिक और विष्णु देव साय भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात में शराब की इस बिक्री का विरोध करने जाएंगे? अगर नहीं तो फिर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के नाम पर ढकोसला क्यों करते हैं?

बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा था। इसके विरोध में कहा गया था कि जब सभी तरह के व्यवसाय बंद हैं, तो सरकार लोगों के घर तक शराब क्यों पहुंचा रही है। क्या लोगों की जान से बढ़कर सरकार के लिए शराब से राजस्व कमाना है।

Related Articles

Back to top button