ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

रायपुर के इंद्रजीत ने 14 हजार फीट की ऊंचाई से 25 बार स्काई डाइविंग का बनाया कीर्तिमान

रायपुर: यूं तो हर कोई आसमान की बुलंदी पर पहुंचना चाहता है। उड़ना चाहता है। मगर, कुछ ही लोग होते हैं, जो अपने ख्वाबों को पंख दे पाते हैं। रायपुर के 25 वर्षीय इंद्रजीत घोष उन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिन्होंने दो दर्जन से अधिक बार आसमान की बुलंदी को छुआ और फिर हवा से बातें करते हुए धरती की खूबसूरती निहारते हुए स्काई डाइविंग की दुनिया में अपना नाम बना लिया है।

इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई से 25 बार स्काई डाईविंग का कीर्तिमान बनाया है। पेशे से इंजीनियर इंद्रजीत वर्तमान में मुंबई स्थित इंटरएिक्टव एवेन्यू कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मगर, यह स्काई डायविंग के प्रति उनका जुनून ही है, जो हर बार उन्हें आकर्षित करता है। इसके लिए उन्होंने भारतीय नौसेना, रशियन मिलिट्री तथा बेलारूस नेशनल टीम के पूर्व इंस्ट्रक्टर्स के मार्गदर्शन में उन्होंने इसका प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, जिसे तकनीकी रूप से एक्सलरेटेड फ्री फॉल के नाम से जाना जाता है।

घोष ने यह भी बताया कि वे तीन वर्षों के कड़े प्रशिक्षण के पश्चात एक पेशेवर स्काई डाइवर बनने में कामयाब हुए। सोवियत रूस के शिलोवो प्रांत में उन्होंने 14,000 फीट की ऊंचाई से 25 बार स्काई डाइविंग का कीर्तिमान बनाया है। उन्हें स्काई डाइव इंडिया द्वारा आयोजित ड्रापजोन रशिया तथा (युनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसियेशन) द्वारा ए लायसेंस प्रदान किया गया है।

वह बताते हैं कि आसमान से फ्री फॉल करते हुए जब वे धरती की ओर आते हैं, तो उन्हें नई चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है। ऐसा करके इंद्रजीत हर बार पहले से ज्यादा उत्साह और ऊर्जा से भर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button