ब्रेकिंग
सरपंच हत्याकांड: अमृतसर में एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण, पूलिस ने सील किया पूरा इलाका सुल्तानपुर लोधी में सरेआम गुंडागर्दी, युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल PM मोदी पर सवाल कर बुरे फंसे केजरीवाल व संजय सिंह, हाईकोर्ट ने दिया झटका Aadhaar से कौन-सा फोन नंबर है Link? मिनटों में घर बैठे ऐसे करें Check रेल यात्रियों को आज से टिकट खरीदने पर मिलेगी छूट, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ लंगर का प्रसाद खाने से 50 के करीब लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, इलाके में दहशत का मौहाल पुलिस ने 98 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार घने कोहरे में Alert पर रेलवे, रात में सावधानी बरतने के आदेश रोजगार के लिए यूपी से आई महिला से 4 युवकों ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी
देश

जांच में दोषी मिले रायपुरा शासकीय स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा ने खोला मोर्चा

रायपुर। भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल ने जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूर्व में भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले माधव राव स्प्रे वार्ड रायपुरा में स्थित गिरिजाशंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रचार्या के खिलाफ छात्रों से अवैध रूप से शुल्क वसूली की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी।

विभागीय जांच में प्राचार्य रितु सुरंगे के खिलाफ छात्रों से अवैध शुल्क वसूली की शिकायत सही पाई गई। मगर, आज तक दोषी प्राचार्य के खिलाफ सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके विरोध में पालको के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुरा चौक में प्रतीकात्मक भीख मांग कर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर छात्रों से वसूले गए पैसे वापस किए जाएं और भ्रष्टाचारी प्रचार्य को बर्खास्त किया जाए।

ऐसा नहीं करने पर भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे और इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री संजय सिंह, राजू श्रीवास, राजू गोस्वामी, जितेन ठाकुर, महेंद्र अवसर, गणेश चक्रधारी, दिनेश चक्रधारी, सीके साहू युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी, विभोर शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा, शरद राठौड़, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, प्रताप जल छतरी, महिला मोर्चा से श्रद्धा मिश्रा, हर्षिता लांजेवर ,पुष्पा राठौड़, अंकिता देवांगन सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button