सबरीमाला मंदिर आज से 5 दिनों के लिए खुला, हर रोज 5000 भक्तों को ही दर्शन की अनुमति

केरल। केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर को 17 जुलाई से 21 जुलाई तक यानी आज से पांच दिनों के मासिक अनुष्ठान के लिए खोला जा रहा है। दर्शन करने के इच्छुक लोगों को पिछले 48 घंटे की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक की रिपोर्ट दिखानी होगी। उसके बाद ही दर्शन के लिए उन्हें अनुमति दी जाएगी।
भक्तों को पहले ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी और हर रोज 5,000 भक्तों को ही दर्शन के लिए अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कम भक्तों को प्रवेश की अनुमती दी जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से सबरीमाला मंदिर को बंद कर दिया गया था मंदिर के पुजारियों और अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों का पालन करना होगा। सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार भक्तों को फेस मास्क, सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना होगा
21 जुलाई को मासिक अनुष्ठान के पूरा होने पर सबरीमाला मंदिर को फिर से बंद कर दिया जाएगा। हालाँकि, सबरीमाला मंदिर को हर महिने मासिक अनुष्ठान के लिए खोला जाता रहा है, लेकिन भक्तों को प्रवेश की अनुमती नहीं दी गई थी। सबरीमाला मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त भगवान अयप्पन के दर्शन के लिए आते है। सबरीमाला मांदिर का नाम रामायण में जिक्र शबरी के नाम पर है। मंदिर के आस-पास 18 पहाड़ मंदिर की शोभा को और बढ़ा देते है।
सबरीमाला मंदिर लगभग 800 साल पुराना माना जाता है। भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे जिसके चलते मंदिर में 10 से 50 साल तक की महिलाओं का प्रवेश माना था। लेकिन 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में 10-50 साल की महिलाओं के प्रतिबंध के कानून को रद्द कर दिया था।






