ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

बिरगांव में शराब दुकान के इर्द-गिर्द पसरी गंदगी, लोगों का जीना हुआ मुहाल

रायपुर: औद्योगिक क्षेत्र बिरगांव के उरला क्षेत्र में बनी शराब दुकानों के इर्द-गिर्द गंदगी का आलम पसरा हुआ है। स्थिति इतनी विस्फोटक है कि पानी निकासी के लिए बनी नाली ऊपर तक डिस्पोजल ग्लास तथा चखने के खाली पैकेट से ढक गई है, तो वही चारों ओर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। आश्चर्यजनक बात यह है कि सरकार को जिन शराब दुकानों से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है, उसके आसपास की स्थिति इतनी विस्फोटक है कि यहां खड़े होना तो दूर यहां से गुजरने वाले लोग भी नाक-भौं सिकोड़ते नजर आते हैं।

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र के उरला में देशी शराब भट्टी स्थित है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां आसपास संचालित फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में मजदूर काम करते हैं, जिसके चलते यहां देसी मदिरा दुकान में भारी भीड़ बनी रहती है। बावजूद उसके यहां की स्थिति बेहद ही खतरनाक बनी हुई है अवगत हो कि स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर स्वच्छ भारत मिशन जैसे बड़े अभियान चला रहे हैं। परंतु औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ यहां पर स्थित देसी शराब दुकान के आसपास महत्वपूर्ण योजना धराशाई होती नजर आ रही है।

नहीं पहुंचता निगम का सफाई अमला

राजधानी का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र बीरगांव को भले ही निगम का दर्जा दे दिया गया हो, परंतु निगम का अमला भी यहां सफाई के लिए नहीं पहुंचता है। आस-पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि इस संदर्भ में अनेकों बार शिकायत के बाद भी सफाई को लेकर कोई पहल नहीं की जाती, जिसके चलते लगातार यहां का वातावरण दूषित होता चला जा रहा है।

जरा से भी तेज हवा चलने पर यहां की फैली गंदगी तथा खाली डिस्पोजल के गिलास के साथ-साथ चखनो के खाली पैकेट आस-पास के फैक्ट्रियों में पहुंच जाते हैं। इसके चलते कार्यरत लोगों को मानसिक यंत्रणा का भी सामना करना पड़ता है आश्चर्यजनक बात तो यह है कि वर्तमान समय में भी निगम द्वारा सफाई अभियान चलाए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

जहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ निगम का अमला भी सफाई कर लोगों को जागरूकता का संदेश देने की तैयारी कर रहा है परंतु सच्चाई इसके पूर्णता विपरीत है। देसी शराब भट्टी के इर्द-गिर पसरी गंदगी तथा जगह-जगह कचरे का ढेर स्वतः इस बात की गवाही दे रहा है कि नगर निगम का अमला अपने कार्य को कितनी मुस्तैदी से कर रहा है।

नाली का गंदा पानी सड़कों पर, जनता हो रही परेशान

रायपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग से रावाभाटा केवट पारा जानें के मार्ग पर नली का गंदा पानी बह रहा है। जिसके चलते पुरानी बस्ती , राँवाभाटा, वार्ड न. 14 से आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अवगत हो कि, वार्ड नंबर 14 की पानी निकासी वाली नाली टूटी हुई है, जिसके चलते नाली का गंदा पानी आसपास के घरों में जाने के साथ ही मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिसके चलते वार्ड वासियों ने मांग की है की मुख्य मार्ग पर बहने वाले पानी को व्यस्थित कर निकासी की उचित व्यवस्था की जाय ताकि आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सकें।

Related Articles

Back to top button