ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

बिलासपुर में भी सजने लगा नंदीघोष रथ, महाप्रभु के पास हाजिरी लगा रहे भक्त

बिलासपुर। रथयात्रा के नवमें दिन 20 जुलाई को महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपनी मौसी के घर से विदा लेंगे। बहुड़ा यात्रा को लेकर अब तैयारी शुरू हो चुकी है। मौसी के घर (मंदिर) में महाप्रभु का रथ नंदीघोष फिर से सजने लगा है। मां लक्ष्मी द्वारा रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसे अब पुन: ठीक कर लिया गया है।

गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) के बाद अब वापसी बाहुड़ा यात्रा की धूमधाम से तैयारी की जा रही है। रेलवे परिक्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु के आगमन को लेकर उत्साह है। फिलहाल श्रद्धालु भक्त महाप्रभु के पास प्रतिदिन हाजिरी लगा रहे हैं। आशीर्वाद लेने मास्क पहनकर पहुंच रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच इस साल केवल परंपरा का निवर्हन किया जा रहा है। बाहुड़ा यात्रा के दिन भी रथ का शहर भ्रमण नहीं होगा। मौसी मां के घर से सीधे मंदिर पहुंचेगा। मंदिर के पुजारी गोविंद पाढ़ी और समिति के समन्वयक केके बेहरा ने बताया कि महाप्रभु की सेवा में भक्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौसी मां के घर वे खूब आनंदित हैं। अब वापसी को लेकर तैयारी है।

छेरा पहरा करेंगे सुबुद्धि

बहुड़ा यात्रा में छेरा पहरा की परंपरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वयक एमके सुबुद्धि करेंगे। बताया गया कि भगवान जगन्नाथ अभी मौसी के घर मीठे व्यंजन और पकवानों का आनंद उठा रहे हैं। मौसी के घर से वापस जाने से पहले लक्ष्मी जी के लिए ढेर सारे मिठाइयों का आर्डर भी हो चुका है। नए-नए वस्त्र और आभूषण भी लेकर जाएंगे, ताकि उन्हें जल्दी मना सकें।

Related Articles

Back to top button