ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

सर्व आदिवासी समाज ने कहा- मतांतरण गंभीर मुद्दा, सख्ती से लगाई जाए रोक

रायपुर। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे मतांतरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज चिंतित है। समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिला। इस दौरान आदिवासियों की अन्य समस्याओं के साथ ही मतांतरण को लेकर चर्चा हुई। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान हमने मतांतरण पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने बताया कि मतांतरण गंभीर समस्या बनती जा रही है।

इस पर रोक लगाने के लिए समाज की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन केवल समाज की कोशिश से यह नहीं रुकेगा। इस पर सरकार को भी गंभीर होना पड़ेगा, तभी मतांतरण जैसी समस्या पर रोक लग पाएगी। नेताम ने बताया कि राज्यपाल को आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया है।

उन्होंने आदिवासी जमीन पर अवैध अतिक्रमण, फर्जी आदिवासी बनकर मुआवजा लेना और गलत परिसीमन के कारण आरक्षित विधानसभा क्षेत्र का सामान्य हो जाना, आदिवासियों पर उत्पीड़न इत्यादि जानकारी दी गई है। राज्यपाल उइके ने उन्हें उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

इधर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उठा मतांतरण का मुद्दा

भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में छत्तीसगढ़ में मतांतरण का मुद्दा उठा। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि मतांतरण के कारण प्रदेश की आदिवासी संस्कृति प्रभावित हो रही है। इसे रोकने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को आगे आना चाहिए।

पुरंदेश्वरी ने आदिवासी नेताओं से कहा कि वे मतांतरण के खिलाफ मुखर आवाज बनें। मीडिया से चर्चा में भी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार पर मतांतरण के मुद्दे पर निशाना साधा। पुरंदेश्वरी ने कहा कि राज्य में मतांतरण के मामले आदिवासी इलाकों में बढ़े हैं। राज्य सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से असफल रही है।

Related Articles

Back to top button