ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बिलासपुर में गरज-चमक के बीच झमाझम बारिश से आज भी बनी हुई है जलभराव की समस्या

बिलासपुर।  सूर्य की तेज तपिश और उमस से रविवार को लोगों को राहत मिली। तेज गरज-चमक के साथ एक दोपहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए। जिले में 2.9 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अब भी कई इलाकों में पानी का भराव समाप्त नहीं हुआ है।

सावन की आहट के साथ आसमान में बादल भी झूमने लगे। तभी तो आषाढ़ के आखिरी सप्ताह में झमाझम बारिश हुई। एक घंटे में 75.2 मिलीमीटर यानी 2.9 इंच बारिश हुई। मई में 226 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जुलाई में अब तक 237.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को बेचैन कर रखा था। दिन के साथ रात का तापमान भी चढ़ने लगा था।

24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को बारिश के बाद इसमें गिरावट आई। पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई है। बारिश का यह सिलसिला अभी 22 जुलाई तक बने रहने की संभावना है।

द्रोणिका के असर से बारिश: डा.चंद्रा

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका के पश्चिमी भाग गंगानगर, नरनौल, अलीगढ़, कानपुर, डाल्टनगंज, चेरापूंजी, और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। मानसून द्रोणिका के पश्चिमी भाग गंगानगर, नरनौल, अलीगढ़, कानपुर, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन, चेरापूंजी, और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है।

एक द्रोणिका मध्य मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। उत्तर दिशा में एक विंडशियर जोन भी स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इनके प्रभाव से बारिश हो रही है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर——अधिकतमन्यूनतम

बिलासपुर—-33.8——28

पेंड्रारोड—–33.5——25

अंबिकापुर—31.——-25

माना——35.3——26.7

जगदलपुर—34——–24.7

Related Articles

Back to top button