ब्रेकिंग
थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च... स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कट... मंगलवार को करें हनुमान जी के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जप; दूर होंगे रोग, दोष और भय, मिलेगी सुख-समृद्धि नाश्ते की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं 'बैड कोलेस्ट्रॉल'! कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए दिल को सेहतमंद रखने क... सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च में शामिल 1,000 लोगों का निकला आपराधिक रिकॉर्ड; दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट म... दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए बढ़ी अनुदान राशि; बड़े शिविरों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, 1200 यूनिट ... बरेली में किराना व्यापारी की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नशेड़ी आरोपी मोहम्मद अरमान व उसका... फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पावर ग्रिड टेक्नीशियन ने की आत्महत्या; खेड़ीपुल SHO पर FIR द...
देश

पीएम मोदी ने बेसहारा पशुओं की मदद करने वाली पूर्व मेजर को सराहा, प्रमिला सिंह जानवरों का बनीं सहारा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेसहारा पशुओं की मदद करने वाली सेना की एक सेवानिवृत्त अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राजस्थान के कोटा की रहने वाली मेजर (सेवानिवृत्त) प्रमिला सिंह को लिखे एक पत्र में उनकी दयालुता और सेवा को लेकर उनकी सराहना की।

कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लाकडाउन के दौरान उन्होंने पशुओं की पीड़ा समझी और अपने पिता श्यामवर सिंह के साथ उनकी मदद के लिए आगे आईं। उनके पिता असहाय पशुओं की देखभाल करते हैं। मेजर सिंह और उनके पिता ने खुद के पैसों से बेसहारा पशुओं के लिए भोजन और इलाज की व्यवस्था की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के कोटा की रहने वाली प्रमिला सिंह ने अपने पिता श्यामवीर सिंह के साथ सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों के लिए खाने और इलाज की व्यवस्था की है। उनके इस अनोखे कार्य के लिए पीएम ने पत्र लिखकर उनको शुक्रिया अदा किया है। प्रधानमंत्री ने प्रमिला की तारीफ करते हुए उनके प्रयासों को जानवरों के दर्द को समझने और उनकी मदद के लिए आगे आने के लिए समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।

Related Articles

Back to top button