देश
लोकशिक्षण संचनालय के सहायक संचालक डॉ. एनके अग्रवाल को ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा

रायपुर: लोकशिक्षण संचनालय, रायपुर संभाग के सहायक संचालक डॉ. एनके अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसीबी की टीम ने उनके दफ्तर में ट्रैप किया। एसीबी की टीम उनको अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. एनके अग्रवाल की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी, जिसके बाद उन्हें लगातार एसीबी की टीम ट्रैप कर रही थी। शुक्रवार दोपहर रायपुर स्थित उनके दफ्तर से टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। हालांकि, अभी इसकी जानकारी आनी बाकी है कि उन्हें कितनी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।






