ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

टीआरएस सांसद को छह महीने की जेल, मतदाताओं को रिश्वत देने के मामले में सजा

हैदराबाद। तेलंगाना की एक अदालत ने शनिवार को महबूबाबाद की टीआरएस सांसद मलोथ कविता को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई है। कविता को यह सजा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिश्वत देने के मामले में सुनाई गई है। सांसद व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने कविता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वह इस मामले की दूसरी आरोपित हैं।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की प्रत्याशी रहीं कविता के खिलाफ चुनाव अधिकारियों ने भद्राद्री-कोठागुडेम जिले के बर्गमपहाड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पार्टी कार्यकर्ता कविता के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को रिश्वत दे रहे थे। कविता ने बताया कि उन्हें जमानत मिल गई है और वह इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी।

Related Articles

Back to top button