ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
टेक्नोलॉजी

दुनियाभर में सबसे ज्यादा भारतीयों के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली। दुनियाभर में टेक सपोर्ट स्कैम के जरिए अपना पैसा खोने वाले लोगों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। टेक सपोर्ट स्कैम के जरिए एक तिहाई भारतीयों ने अपना पैसा खोया है। ये बात माइक्रोसॉफ्ट की ‘ग्लोबल टेक सपोर्ट स्कैम रिसर्च’ की रिपोर्ट में सामने आई है।

सर्वे के अनुसार, साल 2018 में 14 फीसदी की तुलना में 2021 में 31 फीसदी भारतीयों ने अधिक पैसा खो दिया। 2018 में वैश्विक औसत 6 फीसदी था, जो 2021 में बढ़कर 7 फीसदी हो गया। भारत के बाद सबसे ज्यादा अमेरिका, मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने टेक सपोर्ट स्कैम के जरिए अपना पैसा खोया है। अमेरिका और मैक्सिको की 10-10 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया की 9 फीसदी हिस्सेदारी है।

भारत में फोन स्कैम मामलों की बढ़ोतरी

भारत में फोन स्कैम मामलों की भी बढ़ोतरी हुई है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में 51 फीसदी भारतीयों को मोबाइल पर पॉप-अप विंडो या विज्ञापन मिला। इनमें से 48 फीसदी ने क्लिक किया और उन्हें एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया गया। इसके अलावा 42 फीसदी भारतीयों को अनचाहा ईमेल भी मिला। वहीं 31 फीसदी भारतीयों को अनचाही कॉल रिसीव हुई जबकि 2018 में 23 फीसदी भारतीयों को ऐसी कॉल रिसीव हुई थी।

सर्वे से पता चला है कि 2021 में 47 फीसदी भारतीयों से बहुत या कुछ हद तक अवांछित संपर्क पर भरोसा करने की संभावना है। साल 2018 में ये आंकड़ा 32 फीसदी था। बता दें, ये सर्वे 6-17 मई 2021 के बीच दुनियाभर के 16 देशों के 16,254 वयस्क इंटरनेट यूजर्स पर किया गया था।

Related Articles

Back to top button