ब्रेकिंग
ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद? जम्मू से कैसे लौटें घर? बारिश-भूस्खलन से तबाही के बाद 58 ट्रेनें रद्द, हजारों यात्री फंसे, फ्लाइट का... घर पर चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी को लग गई भनक, वहीं से चोरों का कैसे प्लान किया फेल... 16 साल की लड़की बेडरूम में प्रेमी संग थी अकेली, तभी आ गया छोटा भाई… देखते ही बौखलाई, कर डाला ये कांड दिल्ली: गणपति पंडाल के पीछे हुआ हत्याकांड, युवक की चाकू मारकर की हत्या हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार, 150KM लंबाई बढ़ेगी, चार धाम की यात्रा होगी आसान… जाने...
देश

लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में एनजीओ संचालक गिरफ्तार

रायपुर: मुजगहन थाना पुलिस ने लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में गोसवा के नाम से एनजीओ चलाने वाले रवि वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाने में प्रार्थी भगवती साहू ने नौ मार्च को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

भगवती ने बताया कि वह अपने भाई संजू साहू के साथ अपने घर सिवनी जा रहा था। इसी दौरान धुसेरा नाला के पास आरोपित मिले और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना स्थल की विवेचना की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने संजू के स्वस्थ्य होने के बाद बयान लिया। संजू ने अपने फ्लैट के क्रय-विक्रय को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी दी। इसमें बिल्डर्स से विवाद होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पवन महानंद, राहुल दुर्गा, राहुल दीप व सानू उइके को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें मुख्य आरोपित रवि वर्मा फरार चल रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुराने विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला

दलदलसिवनी पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शनिवार शाम को दस से बारह युवकों ने एक युवक पर पुराने विवाद के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंडरी पुलिस मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button