ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक आज

रायपुर।  कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की रविवार को बैठक होगी। निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्ति के बाद पार्टी के अंदर गरमाई अंदरुनी राजनीति के बीच यह कांग्रेस संगठन की पहली बड़ी बैठक है। इस वजह से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उल्का शनिवार को रायपुर पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल के साथ ही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा की तरफ से राज्य सरकार पर हो रहे हमलों का संगठन के माध्यम से जवाब देने और केंद्र सरकार की नाकामियों और कजोरियों को जनता के बीच पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

इस दौरान कुर्सी नहीं मिलने से नाराज चल रहे नेताओं को साधने की भी कोशिश होगी। पुनिया, डा. यादव और उल्का इस बैठक के बाद निगम मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।

पुनिया से मिलने पहुंचे नाराज नेता

इस बीच पद और पार्टी में तवज्जो न मिलने से नाराज कुछ नेताओं ने शनिवार को पुनिया और दोनों राष्ट्रीय सचिवों से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार एक वरिष्ठ नेता ने नियुक्ति में वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखे जाने की भी शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार पुनिया और डा. यादव से कुछ और नेता मिलने की कोशिश में हैं।

एससी व एसटी विभाग की बैठक कल

प्रदेश प्रभारी पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. यादव सोमवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से अनुसूचित जनजाति विभाग की बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button