ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों का शक्ति प्रदर्शन, प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने से भड़के मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव व सप्तगिरी शंकर उल्का शनिवार को एक साथ रायपुर पहुंचे। एक साथ पहुंचे इन आला नेताओं के स्वागत में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे, लेकिन कोरोना प्रोटोकाल की वजह से एयरपोर्ट के प्रोटोकाल अफसर ने नेताओं को अंदर जाने नहीं दिया। इससे मरकाम भड़क गए।

उन्होंने दलीय आधार पर भेदभव करने का आरोप लगाया। इससे वहां माहौल गरमा गया। कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस नेताओं को स्वागत के लिए अंदर नहीं जाने देने को पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने इसे कांग्रेस नेताओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के विधायकों, कैबिनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त नेताओं का अपमान है।

यह दलीय आधार पर भेदभाव है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा का कोई नेता आता है, तो बड़ी संख्या में भाजपाई एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। मगर, हमें रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इसको लेकर एयरपोर्ट के प्रोटोकाल अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

बोले पुनिया-पेगासस मामले की हो निष्पक्ष जांच

प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पेगासस मामले में केंद्र सरकार की भूमिका संदेह के दायरे में है। इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भाजपा द्वारा लगाए जा रहे खाद-बीज की किल्लत के आरोप पर उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना 15 साल का शासन देखना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार में किसान खुश हैं। निगम-मंडल में नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि लगभग सभी सूची जारी हो गई है, बाकी भी आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button