ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

विदेशी ई-कामर्स कंपनियों पर कार्रवाई करने कैट ने लिखा पत्र

रायपुर: ई-कामर्स व्यापार में तेजी से बढ़ रहीं विसंगतियों को दूर करने के लिए विदेशी ई-कामर्स कंपनियों पर कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) CAIT ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कैट ने कहा कि इन कंपनियों पर कार्रवाई करने से ही ई – कामर्स व्यापार की विसंगतियां दूर होंगी। साथ ही छोटे व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्‍ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि अब जबकि ई-कामर्स नियमों के मसौदे पर हितधारकों से सभी सुझाव प्राप्त हो गए हैं, इसलिए अब बिना देरी किए तत्काल ही ई-कामर्स नियमों को अधिसूचित जारी करना चाहिए। इससे देश में सही तरीके से ई-कामर्स व्यापार चल सकेगा। छोटे व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा पिछले दिनों विदेशी ई-कामर्स कंपनियों द्वारा लगाई गई याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में इन कंपनियों पर तत्काल जांच शुरू की जाए।
कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी और कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने कहा कि रक्षाबंधन से लेकर दीवाली तक जल्द शुरू होने वाले आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर, ई – कामर्स के नियमों को तुरंत अधिसूचित किया जाना आवश्यक है, जिससे देश में एक स्वस्थ एवं पारदर्शी ई – कामर्स व्यवस्था कायम हो सके। इसका लाभ न केवल छोटे व्यापारी बल्कि आम उपभोक्ता भी उठा सकें।

Related Articles

Back to top button