ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

सोने के भाव में तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितने बढ़ गए दाम

नई दिल्ली। सोमवार 26 जुलाई को सोना और चांदी दोनों के दाम बढ़ गए। HDFC Securities के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की कीमतों में सुधार और रुपये में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 169 रुपये की तेजी के साथ 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 396 रुपये की तेजी के साथ 66,080 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 65,684 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 74.44 पर खुला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:19 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 112 रुपये यानी 0.23 फीसद बढकर 47896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अगस्त वाले सोने का दाम 121 रुपये 0.25 फीसद बढ़कर 47655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:22 बजे सितंबर 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 436 रुपये यानी 0.65 फीसद बढ़कर 67460 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

सोने एवं चांदी के वायदा दाम में सोमवार को तेजी देखने को मिली। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को अक्टूबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 406 रुपये यानी 0.61 फीसद की बढ़त के साथ 67,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

Related Articles

Back to top button