ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
मनोरंजन

Saaho New Poster: रिलीज डेट में बदलाव के बाद नए पोस्टर में सामने आया श्रद्धा-प्रभास का रोमांटिक अंदाज

फिल्म ‘बाहुबली 2’ से दुनिया भर में फेमस हुए साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस को अब उनकी आने वाली फिल्म ‘साहो’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएगी। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। उसी बीच फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

पोस्टर में दोनों लीड प्रभास और श्रद्धा कपूर दिखाई दे रहे हैं, पोस्टर में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री नजर आ रही है। ये पोस्ट रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्टर को खूब शेयर भी कर रहे हैं। बता दें, पहले यह फिल्म इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘साहो’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ होगी, फिल्म के बजट की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है। ‘साहो’ में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेटी और चंकी पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके अलावा महेश मांजरेकर और अरुण विजय जैसे कलाकार भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button