ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तैयारियों के हुई बैठक

रायपुर: रायपुर जिले के सभी चारों विकासखण्डों में हर सप्ताह छह-छह हाट बाजार क्लीनिक लगाए जाएंगे। हाट बाजार प्रतिमाह जिले के हर विकासखंड में लगेंगे। 24-24 बाजार तथा जिले में 96 हाट बाजार क्लीनिक लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के सफल क्रियान्वयन और तैयारियों के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, नोडल अधिकारी हाट-बाजार तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर एवं खण्ड विस्तार प्रशिक्षक भी जुड़े।

बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हर हाट-बाजार में एक शेड का निर्माण हो एवं हाट बाजार के साथ-साथ वाहन की व्यवस्था भी उपलब्ध हो। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि ऐसे मरीज जिनको परीक्षण तथा प्रांरभिक जांच के पश्चात विशेषज्ञ जांच की आश्यकता हैं, उनके लिए पृथक से कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।

ऐसे मरीज जिनके आगे की जांच एवं उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर की जानी है, उन्हें पीला कार्ड प्रदान किया जाएगा। ऐसे मरीज जिनकी आगे की जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल अथवा चिकित्सा महाविद्यालय भेजा जाना आवश्यक हैं, उन्हें गुलाबी कार्ड प्रदान किया जाएगा।

हाट बाजार क्लीनिक को काफी सफलता मिली है। आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर जो मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे, उन्हें उनके घर के पास में ही क्लीनिक की सुविधा मिलने से लाभ हुआ है। इसकी सफलता को देखते हुए हाट बाजार क्लीनिक सुविधा का विस्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button